काशीबबा का पूजन के संपूर्ण दीदी हिंदी में
मैं मल्लाह जाति से हु और यह हम लोगों का मुख्य पूजा है मैं आपको काशी बाबा के बारे में संपूर्ण पूजा का स्टेप बाय स्टेप विधि बताऊंगा ।
काशी बाबा का पूजा कैसे होता है और उसमें कौन-कौन सी सामग्री लगती है यह सारी जानकारी आपको इस वेबसाइट के माध्यम से मिलेगी जो बिल्कुल सत्य है इसमें किसी तरह का कहीं से लिया गया इनफॉरमेशन नहीं है ।
![]() |
| काशी बाबा का पूजन में बैठे हुए लोग |
काशी बाबा का पूजा कौन करता है ।
काशी बाबा का पजा मुख्य रूप से मुख्य रूप से मछुआरों का पूजा है उनका मानना है कि इस पूजा के करने से घर परिवार में किसी तरह का क्लेश नही होता है । काशीबबा से सुरक्षा प्रदान करते हैं क्योंकि मछुआरा लोग रात में नाव के द्वारा के द्वारा रात में मछली मारते हैंय है या चिड़िया पढते हैं । रात में काशी बाबा उनकी रक्षा करते ह जिससे उनको भूत या बेताल नहीं पकड़ पता है इसलिए वे लोग बड़ी श्रद्धा से काशी बाबा का पूजा करते है ।
खांसी बाबा के पूजा में कितने लोग आते ह
उस गांव में जितने भी मछुआरे जति के लोग हैं वह सब लोग इकट्ठा होते हैं और पूजा का प्लानिंग होती है । पूजा में सबसे पहले क्या-क्या पूजा होना है और सभी घरों से चंदा के रूप में पैसे एकत्रित किए जाते हैं ।
पूजा की सभी सामग्री खरीदी जाती है इसमें जतने भी के लोग होते हैं । जिसमें प्रत्येक घर के एक-एक लोग शामिल होते हैं।
काशी बाबा की पूजा की सामग्री
- बकरा
- सीआर
- लौंग इलायची
- लाल कपड़ा
- लाल चंदन
- करवा चावल
- दूध
- लड्डू
- काला तिल
- अड़हुल का फूल
- कन्हेल का फूल
- तंबाकू
- बीड़ी
- देसी शराब
- भंग
- दो बड़े मटके
- पीला चुनरी
- रक्षा धागा
- पान केसली
- गेहूं का आता
- सबूत जौ
- गुड
खांसी बाबा का पूजा कौन करता है
काशी बाबा का पूजा करने के लिए किसी पंडित की जरूरत नहीं होती है मछुआरों में ही कुछ मंत्र को जानने वाले भक्त होते हैं जो पूजा करते हैं और वे लोगकुछ काशी बाबा का मंत्र विधि जानते हैं ।उनका गीत और मंत्र भी जानते हैं वही लोग इस प्रक्रिया को करते हैं बाकी लोग भक्त के आसपास चारों तरफ बैठकर और मंत्र सुनते हैं भक्त के कहे अनुसार उनके आदेश का पालन करते है
ऐसा मानता है कि काशी बाबा भक्त के शरीर पर आते हैं बाकी लोग जो पूजा में शामिल होते हैं उनसे अपनी समस्या का समाधान पूछते हैं और वह बाबा उनके समस्या का समाधान बताते हैं ।
काशी बाबा का पूजा स्थान का क्या है
काशी बाबा का पूजा चबर में किसी पेड़ के पास होता है
काशी बाबा की पूजा कैसे की जाती है
चवर में जहां मछुआरे मछली मारते हैं किसी पेड़ के नीचे साफ सफाई किया जाता है फिर पूजा का कार्यक्रम शुरू होता है । जमीन को अच्छी तरह से गाय के गोबर से लेपा जाता है फिर सूखने के बाद दो छोटे-छोटे गड्ढे बनाए जाते हैं। और दक्षिण के मुंह के तरफ मुंह करके पूजन की सारी विधियों की जाती है ।
यहां सबसे पहले उपले से आग लगाकर उसके ऊपर दूध और कच्चा चावल का खीर बनता है । वहां पर लड्डू चढ़ाए जाते हैं और खीर बनने के बाद खीर चढ़ाए जाते हैं और उपले पर बने हुए लिट्टी को चढ़ाया जाता है फिर दूध चढ़ाया जाता है । आप कुछ लोग काशी बाबा का मंत्र बोलते हैं और साथ ही उनका कुछ गीत भी गाते हैं । जब काशी बाबा के भक्त के शरीर में आ जाते हैं तब जो भी वहां पर जानवर लाया हुआ है उसकी बलि दी जाती है ।
काशीबबा को जानवर (पिग,या गॉट) की बलि दी जती है
बलि देने के बाद काशी बाबा जानवर से निकले हुए सारा खून को पी जाते हैं फिर उसी समय जब बाबा अजीब तरह से एक डांस के रूप में अपने बॉडी को इधर-उधर घूमते रहते हैं ।
मान्यता क्या है
ऐसा भक्तों का मानना है कि उनके बताए हुए राह पर चलते हुए किसी भी संकट से छुटकारा पा सकते हैं । यह कितना सत्य है यह तो नहीं बता सकते हैं लेकिन लोगों से मैं पूछ कर यह पता लगाया है कि उन्होंने कहा है वह बिल्कुल सत्य हुआ है । या साइंस के दृष्टि से कितना सत्य है यह मुझे मालूम नहीं फिर भी मैं लोगों मछुआरा और उन लोगों के कहे हुए अनुसार इस पोस्ट को आपके सामने रख रहा हूं ।
जहां तक मैंने देखा है बहुत लोगों को लगता है की नई प्रॉब्लम है और वह अपने उनको एक कोई छोटा सा भभूति या लॉन्ग दे दिया और उससे उनकी न्यूरो प्रॉब्लम ठीक होते हुए मैंने भी देखा है लेकिन कोई बड़ी बीमारी या कोई बड़ी रोग को ठीक होते हुए नहीं देखा है सभी चीज देखा है मैं किसी से सुनकर या पूछ कर नहीं लिखा ।
हिंदी में एक बार जरूर पढ़ें

एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें